खुशखबरी : सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में आयुष्मानकार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त इलाज

उत्तराखंड के आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए एक खुशी की खबर है। अब सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों से मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे । प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित 21 सैनिक और अर्धसैनिक अस्पतालों को केंद्र सरकार ने सूचीबद्ध कर दिया है।    आपको बता दें कि अभी तक इन अस्पतालों में […]

उत्तराखंड के आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए एक खुशी की खबर है। अब सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों से मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे । प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित 21 सैनिक और अर्धसैनिक अस्पतालों को केंद्र सरकार ने सूचीबद्ध कर दिया है।  

 आपको बता दें कि अभी तक इन अस्पतालों में जो सैनिक काम करते हैं । तथा उनके आश्रितों और उनसे  पहले काम कर चुके सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलती है। लेकिन केंद्र सरकार ने अब इन अस्पतालों को आम लोगों के लिए भी शुरू कर दिया है। जिससे कि अब आयुष्मान कार्ड पर लोगो को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस मामले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है।आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों में सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया भी चल रही है। 

सूचीबद्ध किए गए अस्पतालो के नाम 

1-पिथौरागढ़ में 7वीं वाहिनी आईटीबीपी मैरथी, 

2-यूनिट अस्पताल 14वीं बटालियन आईटीबीपी , 3-चमोली में यूनिट अस्पताल प्रथम बटालियन आईटीबीपी,

4- यूनिट अस्पताल सीटीसी एसएसबी सापरी, 5-एमआईसी औली, एसएसबी अस्पताल ग्वालदाम, 6-8वीं बटालियन आईटीबीपी अस्पताल गौचर, 7-नैनीताल में 34 वीं बटालियन आईटीबीपी हल्दूचौड़, 8-ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ काठगोदाम, 

9-34वीं बटालियन आईटीबीपी यूनिट अस्पताल ग्वालदाम, 

10-8वीं बटालियन आईटीबीपी अस्पताल गौचर, 11-नैनीताल में 34 वीं बटालियन आईटीबीपी हल्दूचौड़, 12-ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ काठगोदाम, 

13-34वीं बटालियन आईटीबीपी यूनिट अस्पताल, 14-ऊधमसिंह नगर जिले में ईएसआईसी अस्पताल रुद्रपुर, 15-पौड़ी में यूनिट अस्पताल एसएसबी श्रीनगर, 16-देहरादून में आईटीबीपी अस्पताल, 

17-चंपावत में 5वीं बटालियन एसएसबी ,

 18-36वीं बटालियन आईटीबीपी चंपावत,

 19-उत्तरकाशी में आईटीबीपी अस्पताल 35 वाहिनी  12वीं बटालियन आईटीबीपी यूनिट अस्पताल, 

 20-हरिद्वार में बीएचईएल अस्पताल,

 21- ऊधमसिंह नगर में 57वीं बटालियन एसएसबी सितारगंज, 

 22-देहरादून में आईटीबीपी अकादमिक अस्पताल मसूरी, पिथौरागढ़ में यूनिट अस्पताल को सूची में नाम शामिल किया गया है।

Also Read This

दर्दनाक: गुलदार का खूनी आतंक। घास काटने गई महिला को जंगल में घसीटकर मारा

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के नैनीडांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा...

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

Related Posts