बड़ी खबर: पीएम दौरे के दौरान पिथौरागढ़ पहुंची कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पिथौरागढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ज्योति रौतेला के अलावा कई और कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में रखा गया है। 

आपको बता दे कि आज पीएम नरेंद्र मोदी भी पिथौरागढ़ के दौरे पर रहेंगे। इसी दौरान कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के पिथौरागढ़ पहुंचने पर पुलिस द्वारा विरोध की संभावना को देखते हुए पुलिस ने ज्योति रौतेला को नजरबंद कर दिया है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में बेटियों पर हो रहे अत्याचार की बात वो प्रधानमंत्री के सामने रखना चाहतीं थी लेकिन पुलिस ने बिना कोई वजह बताए ही उन्हें हिरासत में ले लिया । 

महिला प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश भर्मण के दौरान पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस भावना नगरकोटी के घर पहुंची थी। पुलिस द्वारा सुबह 7 बजे ही जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस भावना नगरकोटी के घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

विरोध की संभावना को देखते हुए पुलिस ने ज्योति रौतेला को नजरबंद कर दिया है। ज्योति रौतेला ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जहां प्रधानमंत्री होंगे वहां विपक्ष के नेता नहीं जा सकते हैं। वह सुबह घर में सोए हुए थे अचानक पुलिस का इस तरह से आकर कार्रवाई करना बहुत गलत है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts