बड़ी खबर: CBI तलाश रही डीएवी कॉलेज के 14 छात्र, जानिए कारण ….

CBI डीएवी पीजी कॉलेज के 14 छात्रों को तलाश रही है। CBI ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर इन छात्रों के दस्तावेज और उनके बारे में जानकारी मांगी है। इसपत्र से कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, मामला सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में कर्मचारी रखने के नाम पर हुए करोड़ों के घपले से जुड़ा है। 2021 में सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में कांट्रेक्ट पर फर्जी तरीके से कर्मचारी रखने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी।जिसमें सामने आया था कि एक निजी कंपनी को 30 से 40 कांट्रेक्ट के कर्मचारी की सप्लाई के बदले एक करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। जबकि ये कर्मचारी केवल कागजों में रखे गए थे। असल में कोई कर्मचारी रखा ही नहीं था।

अब इस मामले की कड़ी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से जुड़ गए हैं। कभी भी सीबीआई जांच के लिए देहरादून आ सकती हैं।

सीबीआई को जांच में पता चला कि इनमें से 14 कर्मचारी डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के छात्र थे, जिनके दस्तावेज वहां लगाए गए थे। इसके बाद अब सीबीआई ने इन 14 छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
सीबीआई ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह को पत्र भेजकर इन छात्रों से जुड़े शैक्षिणक व अन्य दस्तावजे मांगे हैं। कॉलेज स्तर से भी इस मामले की पड़ताल शुरू हो गई है। 

हालंकि इस मामले में बड़ा जांच का विषय यह हैं कि जिसमें 14 छात्रों के बारे में जानकारी दी गई है। वो कालेज के छात्र इसमें शामिल हैं या केवल उनके दस्तावेज फर्जीवाड़े के लिए इस्तेमाल किए गए। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts