बड़ी खबर: DFO सहित पांच आधिकारी निलंबित। जानिए कारण ….

पुरोला । 24अगस्त 2023

नीरज उत्तराखंडी 

टौंस वन प्रभाग पुरोला के अंतर्गत सान्द्रा, देवता व कोठीगाड़ रेंज में प्रकाष्ठ दोहन के लिए आवंटित लाॅटों की आड़ में देवदार के  सैंकड़ों हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डीएफओ सहित पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है ।

 गौरतलब है कि  उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग के अंतर्गत वन निगम को  कोठीगाड़,देवता व सान्द्रा  रेंज में सूखे देवदार के पेड़ों का लॉट प्रकाष्ठ दोहन के लिए आवंटित  किए  गये थे। लेकिन सूखे पेड़ों की आड़ में  वन निगम के ठेकेदार  व वनकर्मियों ने सौ से अधिक देवदार हरे पेड़ों को काट डाला।

जाँच में पुष्टि होने के बाद बुधवार को प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने डीएफओ सुबोध काला, प्रभारी एसडीओ विजय सैनी, सांद्रा रेंज में तैनात रेंजर रामकृष्ण कुकसाल, कोटीगाड़ रेंज के रेंजर गोविंद सिंह चौहान और देवता रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र मोहन जुंवाड़ा को निलंबित कर दिया है। 

वही उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को टौंस वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुंदन हल्द्वानी में तैनात थे। एफओ काला को नैनीताल और एसडीओ सैनी को शिवालिक वृत्त देहरादून में अटैच किया गया है। रामकृष्ण को पिथौरागढ़ और चौहान को चंपावत कार्यालय में अटैच किया गया है। 

इसके अलावा वन विकास निगम के एमडी की ओर से तत्कालीन डीएलएम रामकुमार सहित आठ

अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के आदेश एक दिन पूर्व जारी किए जा चुके हैं। 

वही चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज में वृक्षों का अवैध पातन मामले में अभी कार्यवाही का इंतजार है ।

विभागीय अधिकारियों पर हुई  कार्यवाही से अब  वन तस्करों में भी  हडकम्प मच गया है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts