बिग ब्रेकिंग : सीएम के सबसे करीबी और तेज तेजतर्रार आईपीएस बने उत्तराखंड के नए डीजीपी

आईपीएस अफसर अभिनव कुमार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्य़वाहक डीजीपी बना दिया।  लंबे समय से नए डीजीपी की तैनाती पर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। चर्चा में सबसे वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ और दूसरे नंबर पर पीवीके प्रसाद और अभिनव के ही नाम थे।  उत्तराखंड के वर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार 30 […]

आईपीएस अफसर अभिनव कुमार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्य़वाहक डीजीपी बना दिया। 

लंबे समय से नए डीजीपी की तैनाती पर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। चर्चा में सबसे वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ और दूसरे नंबर पर पीवीके प्रसाद और अभिनव के ही नाम थे। 

उत्तराखंड के वर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं जिसके बाद 1 दिसंबर से आईपीएस अभिनव कुमार डीजीपी का पदभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व अपना प्रमुख विशेष सचिव भी नियुक्त किया था।

साथ ही सूचना एवं युवा कल्याण जैसे अहम विभागों को मुखिया बनाया।

किन्हीं वजहों से उनसे सूचना विभाग वापस ले लिया गया पर युवा एवं खेल विभाग अभिनव के पास ही रहा। 

बाद में ये विभाग भी उनके पास से हटाए गए पर वे सीएम के विशेष प्रमुख सचिव बने रहे। 

साथ ही अभिनव कुमार को अभिसूचना का भी प्रभार दे दिया गया।

अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी अफसर समझे जाते हैं । अभिनव कुमार अपनी स्टेट फॉरवार्ड विचारधारा के लिए भी विख्यात हैं।
समय-समय पर अखबारों में लिखे गए अपने लेखों के कारण भी वह काफी चर्चाओं में आते रहे हैं।
हरिद्वार तथा अन्य जिलों में तैनाती के दौरान अपराधियों के खिलाफ उनकी कार्यशैली से अपराधी तत्व तो दूर बल्कि नेता भी खौफ खाते हैं।

 

देंखे आदेश: 

Also Read This

मौसम अपडेट: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की...

हंगामा : देर रात मसूरी मालरोड पर मारपीट, पर्यटक ने पाना मारकर युवक का फोड़ा सिर 

मसूरी, देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी के मालरोड पर वाहनों के प्रवेश को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हिंसक झड़प में...

Related Posts