पर्दाफाश : दून समेत तीन शहरों में जीएसटी एसआईबी का छापा। 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ..

उत्तराखंड में कर चोरी करने से कारोबारी जरा भी नहीं घबरा रहे हैं। बल्कि नए नए तरीके कर चोरी के लिए निकाल रहे हैं। आयरन स्क्रैप के कारोबार में पंजीकृत फर्में खरीद के फर्जी बिल बना रही हैं और उसके आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का लाभ प्राप्त किया जा रहा है। देहरादून, ऋषिकेश […]

उत्तराखंड में कर चोरी करने से कारोबारी जरा भी नहीं घबरा रहे हैं। बल्कि नए नए तरीके कर चोरी के लिए निकाल रहे हैं।
आयरन स्क्रैप के कारोबार में पंजीकृत फर्में खरीद के फर्जी बिल बना रही हैं और उसके आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का लाभ प्राप्त किया जा रहा है।
देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार की फर्मों ने इसी तरह का फर्जी कारोबार दिखाकर सरकार से 12 करोड़ रुपए का आइटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) झटक लिया।
स्टेट जीएसटी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआइबी) ने फर्मों पर छापा मारकर इस खेल का पर्दाफाश किया।जिसके क्रम में फर्मों ने मौके पर ही 60.5 लाख रुपए जमा कराकर गिरफ्तारी से बचाव कर लिया। साथ ही फर्में 01 करोड़ रुपए शीघ्र जमा कराएंगी।
आयुक्त राज्य कर डा अहमद इकबाल के निर्देश के अनुपालन में अपर आयुक्त (गढ़वाल जोन) पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त एसआइबी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पांच टीम ने फर्मों पर छापेमारी की। देहरादून में दो, ऋषिकेश में एक, हरिद्वार में दो आयरन स्क्रैप फर्मों में छापा मारा। इस दौरान पाया गया कि फर्में सिर्फ कागजों में ही स्क्रैप का कारोबार कर रही हैं।
बोगस बिलों के माध्यम से फर्जी कारोबार पर आइटीसी का लाभ प्राप्त किया जा रहा है। यह आंकड़ा भी कुछ लाख और एक आध करोड़ का नहीं, बल्कि 12 करोड़ रुपए का पाया गया।
कर चोरी के पुख्ता प्रमाण हाथ लग जाने के बाद स्क्रैप कारोबारियों ने अपनी गलती स्वीकार की और मौके पर ही 60.5 लाख रुपए जमा करा दिए। साथ ही एक करोड़ रुपए शीघ्र जमा कराने का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों के अनुसार शेष राशि की वसूली अर्थदंड और ब्याज के साथ जल्द की जाएगी। इसके लिए छापेमारी में कब्जे में लिए गए दस्तावेजों का अध्ययन किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : दूषित पानी से बीमारी और मौतों पर मुख्य सचिव को दिए ये आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के ज्यूलिकोट और आसपास के गांव में दूषित पेयजल से सैकड़ों लोगों के गंभीर बीमार होने...

Related Posts