खुशखबरी : जल्द होगी 3000 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशी की खबर हैं। जल्द ही स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 3000 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती होगी।  प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए सरकार ने इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के मानकों को लागू किया है। मानकों के […]

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशी की खबर हैं। जल्द ही स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 3000 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती होगी। 

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए सरकार ने इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के मानकों को लागू किया है। मानकों के तहत स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के अधीन अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की कमी है। इसके लिए जल्द ही 3000 नर्सिंग पदों पर भर्ती की जाएगी।

वर्तमान में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 1564 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही, जबकि चिकित्सा शिक्षा में 1400 से अधिक पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है।

वहीं, ईएसआई के अधीन संचालित अस्पतालों में 32 चिकित्साधिकारियों के पदों के लिए शीघ्र ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों की जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts