Highcourt News: क्रिकेट लीग धोखाधड़ी मामले में विकास ढाका की गिरफ्तारी पर रोक पर मांगी रिपोर्ट

रिपोर्ट कमल जगाती  उत्तराखंड हाई कोर्ट में हल्द्वानी क्रिकेट लीग धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी विकास ढाका की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने राज्य सरकार से जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। 17 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश कोर्ट […]

रिपोर्ट कमल जगाती 

उत्तराखंड हाई कोर्ट में हल्द्वानी क्रिकेट लीग धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी विकास ढाका की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने राज्य सरकार से जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

17 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले में अब तक हुई जांच की पूरी रिपोर्ट 17 अप्रैल तक पेश की जाए।
साथ ही अगली सुनवाई की तारीख भी 17 अप्रैल तय की गई है।

स्पोर्ट्स सचिव VC के जरिए हुए पेश

सुनवाई के दौरान अमित सिन्हा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए।
उन्होंने बताया कि उनका कार्य केवल खेल आयोजन के लिए मैदान उपलब्ध कराना है, जबकि लीग का संचालन निजी फ्रेंचाइजी कंपनियां करती हैं।

कोर्ट ने कहा—धोखाधड़ी की जांच रिपोर्ट दें

कोर्ट ने कहा कि यदि लीग के नाम पर धोखाधड़ी हुई है, तो उसकी जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने पारदर्शिता पर जोर दिया।

क्या है EVCL क्रिकेट लीग धोखाधड़ी मामला?

हल्द्वानी के गौलापार स्थित Indira Gandhi International Cricket Stadium में प्रस्तावित
Epic Victory Cricket League के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया था।

फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों की ठगी

आरोप है कि लीग आयोजक विकास ढाका ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के आने का झांसा देकर लोगों को फ्रेंचाइजी बेची।
लेकिन तय तारीख (3 से 12 फरवरी) के बीच कोई आयोजन नहीं हुआ।

32 लाख की ठगी का केस दर्ज

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार, इस मामले में करीब 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ितों में पूर्व विधायक नारायण पाल और अन्य लोग शामिल हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा चाक-चौबंद । जोन-सेक्टर में बांटा गया कार्यक्रम स्थल

देहरादून, 5 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में ‘क्रॉफ्टोपिया’ का आयोजन, विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित उत्पादों से दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा

देहरादून। जिज्ञासा विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में आयोजित तीन दिवसीय क्राफ्ट कार्यशाला का समापन ‘क्रॉफ्टोपिया’ कला एवं शिल्प प्रदर्शनी के साथ हुआ।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों...

Related Posts