उत्तराखंड हाईकोर्ट से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बड़ी राहत, चार FIR मामलों में गिरफ्तारी पर रोक

कमल जगाती, नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सुरेश राठौर के खिलाफ राज्य के चार थानों बहादराबाद, झबरेड़ा, देहरादून की नेहरू कॉलोनी और डालनवाला में एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी।   आज उच्च […]

कमल जगाती, नैनीताल।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सुरेश राठौर के खिलाफ राज्य के चार थानों बहादराबाद, झबरेड़ा, देहरादून की नेहरू कॉलोनी और डालनवाला में एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी।

 

आज उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद अंकिता हत्याकांड से जुड़े मामलों में पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिकाओं पर अहम फैसला सुनाया। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया चार में से दो एफ.आई.आर. में कोई ठोस और विशेष आरोप न पाए जाने के आधार पर उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

 

सुरेश राठौर की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता वैभव सिंह चौहान ने बताया कि न्यायालय ने मामले में शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार और आरती गौड़ को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया था कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो वायरल कर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।

 

आज की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के इस आदेश को सुरेश राठौर के लिए बड़ी कानूनी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप। एक को लगी गोली,एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार 

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के...

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

Related Posts