बड़ी खबर: पति के साथ मायके पहुंची नवविवाहिता ने लगाई फांसी

विवाह के ठीक 10 दिन बाद पति के साथ मायके लौटी नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत के बाद से परिजनों के साथ साथ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अल्मोड़ा तहसील के अंतर्गत नाग गांव निवासी मनीषा (23) पुत्री लाल सिंह बोरा का विवाह 10 मई को यूपी नंदन सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद नव दंपत्ति मनीषा के मायके आए हुए थे।

शुक्रवार देर शाम मनीषा ने रसोई में सब्जी बनाई और अपनी छोटी बहन को आटा गूंदने को बोलकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास मनीषा की मां कमरे में मनीषा को बुलाने के लिए गई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मनीषा को फंदे में झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन मनीषा को लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts