दुःखद : उत्तराखंड के लाल ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट चीन बॉर्डर पर शहीद

एक दुःखद खबर आ रही है देश की सुरक्षा में तैनात उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहुति दे दी है। पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर तैनात टीकम सिंह नेगी एक मिशन के दौरान शहीद हो गए, टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थे। बताया जा […]

एक दुःखद खबर आ रही है देश की सुरक्षा में तैनात उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहुति दे दी है।

पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर तैनात टीकम सिंह नेगी एक मिशन के दौरान शहीद हो गए, टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थे।

बताया जा रहा है कि उनका परिवार देहरादून जिले के राजावाला सहसपुर में रहता है। शहीद की इन दिनों पोस्टिग पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी। इस समय वो भारत-चीन सीमा चलाए जा रहे एक विशेष मिशन पर तैनात थे। इस मिशन के दौरान ही वह शहीद हो गए है। शहीद के निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

शहीद टीकम सिंह नेगी के पिता आरएस नेगी भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। जवान बेटे की शहादत की खबर मिलने ही पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। सभी की आंखें नम हैं, बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर मंगलवार चार अप्रैल को दोपहर 12 बजे उनके आवास पर लाया जाएगा। जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts