बड़ी खबर: 12वीं पास 7783 युवाओं को प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा नल-जल मित्र

प्रदेश के 7783 युवाओं को प्रशिक्षण देकर नल जल मित्र बनाया जाएगा,इसके लिए हर ब्लॉक से 30 युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्हें प्रदेश के आईटीआई में सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग लेने के बाद प्रशिक्षित युवा जल वितरण सहायक के रूप […]

प्रदेश के 7783 युवाओं को प्रशिक्षण देकर नल जल मित्र बनाया जाएगा,इसके लिए हर ब्लॉक से 30 युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्हें प्रदेश के आईटीआई में सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग लेने के बाद प्रशिक्षित युवा जल वितरण सहायक के रूप में कार्य करेंगे। 

जल मित्रों को जेजेएम के तहत ग्राम पंचायत की ओर से लिए जाने वाले यूजर चार्ज से मानदेय की व्यवस्था की जाएगी।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक जल पहुंचाने का लक्ष्य है। जल वितरण के कार्य को सुचारु रखने के लिए नल जल मित्र तैनात किए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग प्रत्येक ब्लॉक से 30 युवाओं का चयन करेगा। लाभार्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। उन्हें स्किल इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

13 जिलों के 14 आईटीआई में लाभार्थियों को प्लंबिंग को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी। देहरादून की दो आईटीआई में प्रशिक्षण होना है।

युवाओं को नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत 510 प्रशिक्षकों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण 

नल जल मित्र योजना से लाभान्वित होने वाले युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए आईटीआई के प्रशिक्षकों को एनएसडीसी के स्किल काउंसिल में ट्रेनिंग दी जाएगी।

11 दिसंबर से होने वाली इस ट्रेनिंग में चयनित आईटीआई से प्रशिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद युवाओं को प्लंचिंग सेक्टर स्किल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाइपलाइन की मरम्मत आदि का प्रशिक्षन दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अपनी ग्राम पंचायतों में कार्य करेंगे।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , महिला समेत 4 गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने कथित देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन...

बड़ी खबर: सरकारी कर्मचारियों के नए नियम लागू, संपत्ति से लेकर बीमा एजेंट तक जानें क्या बदला!

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण और संपत्ति से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य...

Related Posts