बड़ी खबर: खाई में गिरा पोकलैंड वाहन । एक घायल

रुद्रप्रयाग सम्राट होटल के पास एक वाहन के खाई में गिरने से ड्राइवर घायल हो गया। वाहन लगभग 100 मीटर नीचे खाई मे गिरा।

SDRF को एक पोखलैंड वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली।

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम ने कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर पोकलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था।

SDRF द्वारा उक्त घायक व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम:-

किसान चन्द उम्र – 54 पुत्र गुमान चन्द।

निवासी :- पिथौरागढ़

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts