बड़ी खबर : वाल्वो बस कंडक्टर ने परिवहन निगम के मुखिया से ही वसूला गलत किराया

नॉन स्टॉप वोल्वो बस के परिचालक ने परिवहन निगम के मुखिया से ही गलत किराया वसूल लिया। उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में परिचाल्कों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। परिवहन निगम देहरादून, ऋषिकेश समेत हरिद्वार व कुमाऊं से दिल्ली के लिए अपनी सुपर डीलक्स नान-स्टाप वाल्वो बस सेवा संचालित […]

नॉन स्टॉप वोल्वो बस के परिचालक ने परिवहन निगम के मुखिया से ही गलत किराया वसूल लिया।

उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में परिचाल्कों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं।

परिवहन निगम देहरादून, ऋषिकेश समेत हरिद्वार व कुमाऊं से दिल्ली के लिए अपनी सुपर डीलक्स नान-स्टाप वाल्वो बस सेवा संचालित करता है। अकेले देहरादून से हर रोज 23 वाल्वो बसें दिल्ली मार्ग पर चलाई जा रहीं।

कुछ दिनों से इन बसों में यात्रियों से नान-स्टाप सेवा के नाम पर ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत मिल रही थी।

ऐसे में शिकायतों की जांच के लिए  निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा खुद निकल पड़े। 

आइएसबीटी दिल्ली से शाम साढ़े बजे संचालित वाल्वो (यूके07-पीए-0333) में मीणा साधारण यात्री की तरह सवार हुए। बस में विशेष श्रेणी परिचालक अमन कुमार नियुक्त था। प्रबंध निदेशक ने उससे मुजफ्फरनगर तक का टिकट मांगा। परिचालक ने बताया कि बस नान-स्टाप है व किराया देहरादून तक का देना पड़ेगा। प्रबंध निदेशक ने उसे दून तक के किराये के 809 रुपये दिए, लेकिन परिचालक ने मुजफ्फरनगर तक का 391 रुपये का टिकट बनाकर उन्हें थमा दिया। 

प्रबंध निदेशक मुजफ्फरनगर उतर गए और अगले दिन मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों की बैठक बुलाई। नान-स्टाप बसों के नाम पर वाल्चो में चल रही धांधली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने हर वाल्वो बस की जांच के आदेश दिए। इसके साथ ही परिचालक अमन कुमार को बर्खास्त कर दिया गया। 

वाल्वो बसों में चल रही धांधली को लेकर रोडवेज प्रबंधन ने बसों में सभी तरह के स्टाफ बैठाने पर रोक लगा दी है। प्रवर्तन टीमें हर वाल्वो बस की चेकिंग कर रही हैं। बुधवार शाम दिल्ली से आ रही एक वाल्वो बस में अनुबंधित बस का चालक बैठा पाए जाने पर परिचालक के खिलाफ बेटिकट का मामला दर्ज कर लिया गया। मुख्यालय की ओर से आदेश दिए गए हैं कि अगर बस में स्टाफ को सफर करना है तो अनुमति लेनी होगी। यदि वाल्वो बस में क्लीनर भी तैनात है तो उसकी ड्यूटी स्लीप बनानी होगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts