बड़ी खबर: प्यार में मिला धोखा तो दो बच्चों के पिता ने कर लिया सुसाइड

हल्द्वानी। प्यार के अलग-अलग किस्से सुनने को मिलते है, कई बार लोग ऐसे में गलत कदम उठा लेते है। अब खबर हल्द्वानी से है। जहां एक युवक ने बाहरवाली के चक्कर में अपनी जान दे दी। युवक दो बच्चों का बाप है। जाने देने से पहले युवक ने खुद को बाथरूम में बंद किया और […]

हल्द्वानी। प्यार के अलग-अलग किस्से सुनने को मिलते है, कई बार लोग ऐसे में गलत कदम उठा लेते है। अब खबर हल्द्वानी से है। जहां एक युवक ने बाहरवाली के चक्कर में अपनी जान दे दी। युवक दो बच्चों का बाप है।

जाने देने से पहले युवक ने खुद को बाथरूम में बंद किया और फिर वीडियो बनाई। वीडियो में उसने एक महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जान दी।

आनन-फानन में परिजन उसे सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी युवक अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहता था। उसका बड़ा लड़का दूसरे राज्य में नौकरी करता है। जबकि युवक ऑटो चलाता है।

बताया जा रहा है कि, कुछ समय पहले उसकी पत्नी बीमार हुई तो उसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अन्य मरीज के साथ एक और महिला तीमारदारी में थी। इस दौरान बातचीत शुरू हुई।

जान देने से पहले मृतक द्वारा बनाये वीडियो में आरोप लगाया कि उपचार के दौरान महिला ने उससे नजदीकी बढ़ाई। जबकि वह जानती थी कि वह शादीशुदा है और उसके दो जवान बेटे भी हैं। इसके बाद जब दोनों बातें करने लगे तो थोड़े दिनों में दोनों लापता हो गये।

इस बीच महिला युवक को अपने एक रिश्तेदार के यहां लेकर गई। जिसके बाद दोनों के बीच की पोल कुछ दिनों में खुल गई। मौत सेे पहले बनाए वीडियो में युवक ने कहा, उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है।

अब वह न अपने परिवार को मुंह दिखाने लायक रहा, न रिश्तेदारों में और न ही ऑटो स्टैंड में। इसीलिए वह जान दे रहा है और इसकी जिम्मेदार सिर्फ उसकी प्रेमिका है। परिजनों का कहना है कि वह आरोपी प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts