हादसा: राशन लेकर जा रही पिकअप खाई में गिरने से 03 की मौत

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार    बागेश्वर जनपद के कपकोट पुलिस क्षेत्रांतर्गत पतियासार के ढक्यूला के पास एक पिकअप खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में तीन ही लोग बैठे थे। कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके 02-सीए-0842 मंगलवार […]

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार 

 

बागेश्वर जनपद के कपकोट पुलिस क्षेत्रांतर्गत पतियासार के ढक्यूला के पास एक पिकअप खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में तीन ही लोग बैठे थे।

कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके 02-सीए-0842 मंगलवार अपराह्न राशन लेकर भराड़ी से खलझूनी जा रहा था। पतियासार के ढक्यूला के पास चालक व वाहन स्वामी सूपी निवासी 40 वर्षीय बलराम पुत्र किशन राम वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत 45 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सूपी तथा 25 वर्षीय संजय कुमार पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी की मौत हो गई। वाहन में तीन लोग बैठे थे। क्षेत्र के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग को दी।

सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला। पंचनामा भरने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि वाहन में तीन लोग बैठे थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद सूपी तथा रिखाड़ी से भी मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts