हादसा (दुखद) : दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत, दो गंभीर घायल

काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गई।जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल को भेजा, जबकि मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना […]

काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गई।जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल को भेजा, जबकि मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

घटना गौलापार रोड में कालीचौड़ मंदिर गेट के पास की है, जहां तेज रफ्तार स्कूटी बिजली के पोल से जा टकराई, इस हादसे में स्कूटी चला रही युवती की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक,देर शाम शाइमा (20) पुत्री सुल्तान निवासी उत्तर उजाला काठगोदाम मजार से अपने दो दोस्तों के साथ गौलापार होते हुए वनभूलपुरा को जा रही थी,जैसे ही इनकी स्कूटी कालीचौड़ मंदिर गेट के पास पहुंची तब सामने से आ रही एक कार की लाइट से शाइमा को दिखाई नहीं दिया।स्कूटी सीधे बिजली के पोल से जा टकराई।

इससे शाइमा का सिर बिजली के पोल पर जा लगा,इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसके साथी 19 वर्षीय आफरिन नन्हें और 19 वर्षीय शोहब फारूखी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को 108 सेवा से अस्पताल को भेजा है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts