हादसा: यहां गहरी खाई में गिरा ट्रक। चालक की मौत

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के खैरना में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चालक के शव को एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू किया। ट्रक पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रहा था। सोमवार देररात पुलिस को सूचना मिली कि भवाली से अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-ई में काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के खैरना में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चालक के शव को एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू किया। ट्रक पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रहा था।

सोमवार देररात पुलिस को सूचना मिली कि भवाली से अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-ई में काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। 

खैरना चौकी पुलिस ने अन्य जिम्मेदार विभागों के साथ एस.डी.आर.एफ.को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद सभी टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस.डी.आर.एफ.की टीम हेड कॉन्स्टेबल दिनेश पुरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। 

टीम रात के अंधेरे और अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग खोजकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरे ट्रक के चालक तक पहुंची। चालक तक पहुंचने पर पता चला कि चालक की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद कड़ी मशक्कत से शव को मुख्य मार्ग तक लाया गया और पुलिस के सुपर्द किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जा रहा ट्रक संख्या यू.के.04सी.बी.8839 काकड़ीघाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया और लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में केवल पिथौरागढ़ निवासी 38 वर्षीय चालक पूरन सिंह बिष्ट मौजूद था जिसकी मौत हो गयी।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts