हादसा: यहां ट्रक के नीचे आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत

लक्सर-रुड़की रोड पर आर्यन अस्पताल के सामने एक भीषण हादसा हो गया है। इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिडिया जानकारी के मुताबिक, लक्सर की ओर से आ रहे ट्रक(कन्टेनर) संख्या-NL01AC 0101 का रूडकी की ओर से आ रहे […]

लक्सर-रुड़की रोड पर आर्यन अस्पताल के सामने एक भीषण हादसा हो गया है। इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिडिया जानकारी के मुताबिक, लक्सर की ओर से आ रहे ट्रक(कन्टेनर) संख्या-NL01AC 0101 का रूडकी की ओर से आ रहे मोटर साईकिल रजि० नं०-UA07R7631 के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति  जो ट्रक आगे वाले टायर के नीचे आने व ट्रक का अगला पहिंया पेट पर चढ जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस द्वारा घायल युवक को उपचार हेतु आर्यन अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा सचिन को मृत घोषित कर दिया गया है।

जबकि मोटर साइकिल सवार दूसरा व्यक्ति  हाथ व कंधे में गुम चोट आने पर उपचार हेतु सी०एच०सी० लक्सर ले जाया गया था। जहां पर चिकित्सक द्वारा गुम चोट आने, घबराहट व बी०पी० लो होने के कारण जिला चिकित्सालय हरिद्वार रेफर किया गया है।

मौके पर मौजूद लोगो से जानकारी करने पर प्रथमदृष्टता दुर्घटना का कारण मोटर साइकिल सवार द्वारा एक वाहन को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आना बताया गया है। 

Also Read This

फिर महकेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू,160 किसानों ने संभाली विरासत बचाने की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक दून बासमती के पुनर्जीवन की नई कहानीदेहरादून, 26 जुलाई 2026।नीरज...

हादसा (वीडियो):बड़ेथी वरुणागाड़ में नहाते समय 18 वर्षीय युवक नदी में बहा। सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी, 26 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा तहसील क्षेत्र स्थित बड़ेथी वरुणागाड़ (वरुणा नदी) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी...

Related Posts