अजब-गज़ब : पुजारी जी का महिला यजमान से प्रेम प्रसंग बना चर्चा का विषय। थाने पहुंचा मामला….

उत्तराखंड के हल्द्वानी और नैनिताल से दो ऐसे मामले सामने आए जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए। दोनों ही मामलों में पूजा पाठ करने वाले पुजारी महिला यजमान से प्रेम प्रसंग चला बैठे। और जब उनके प्रेम प्रसंग का पता उनकी पत्नियों को चला तो मामला पुलिस महिला सेल जा पहुंचा। दरअसल […]

उत्तराखंड के हल्द्वानी और नैनिताल से दो ऐसे मामले सामने आए जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।

दोनों ही मामलों में पूजा पाठ करने वाले पुजारी महिला यजमान से प्रेम प्रसंग चला बैठे।

और जब उनके प्रेम प्रसंग का पता उनकी पत्नियों को चला तो मामला पुलिस महिला सेल जा पहुंचा।

दरअसल ,घरों में पूजा करने गए दो पुजारियों ने वेद मंत्रों के पाठ के साथ ही तमाम अनुष्ठान संपन्न कराए। 

लगातार यजमानों के घर पर अनुष्ठान चलते रहे। इसी बीच दोनों पुजारियों को महिला यजमानों से प्रेम हो गया। 

बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका प्यार परवान चढ़ता गया। महिला यजमानों से उन पुजारियों के विवाहेत्तर संबंध शुरू हो गए थे। 

पुजारियों के हाव-भाव और बदलती दिनचर्या को देख उनकी पत्नियों को शक होने लगा था। दोनों पुजारियों की महिला यजमानों से काफी समय तक फोन और व्हाट्सएप पर लंबी बातें व चैटिंग चलती रहीं। फोन के जरिए ही दोनों की पत्नियों को इस प्रेम प्रसंग का पता चल पाया।

जब मामला पत्नी के सामने आया तब पुलिस तक भी पहुंच गया। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों की काउंसिलिंग की।
हल्द्वानी कोतवाली की महिला सेल में इस प्रकार के दो मामले पहुंचे हुए हैं। पहला मामला हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का तो दूसरा नैनीताल का है। 

पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में घरों में पूजा करने वाले दो पुजारियों ने यजमान महिलाओं से ही प्रेम-प्रसंग शुरू कर दिए थे। एक पुजारी ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार ली है, जबकि दूसरे ने इनकार कर दिया है।

इस अजब गजब मामले की पूरे ही क्षेत्र में चर्चा हो रही है,हर कोई इसी को लेकर चर्चाएं कर रहा है।

Also Read This

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस!

भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जिले के भीमताल में ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।...

क्राइम: दिवाली पार्टी में गए नाबालिग की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

देहरादून। राजधानी देहरादून में दिवाली की रात दोस्तों के साथ पार्टी करने गए 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक...

Related Posts