ब्रेकिंग : ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानूनगो

किच्छा।  राजस्व निरीक्षक कानूनगो धनेश कुमार शर्मा तहसील किच्छा ने मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा से उनकी कृषि भूमि की नाप कराने की एवज में पांच हजार रुपए मांगे गए थे। मदन सिंह नेगी की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में राजस्व कानूनगो शर्मा […]

किच्छा।  राजस्व निरीक्षक कानूनगो धनेश कुमार शर्मा तहसील किच्छा ने मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा से उनकी कृषि भूमि की नाप कराने की एवज में पांच हजार रुपए मांगे गए थे।

मदन सिंह नेगी की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में राजस्व कानूनगो शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर दिया।

विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण की अदालत में कल कानूनगो शर्मा को पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाईश शुल्क रु 9000/ तहसील में जमा किया गया था, परंतु कानूनगो धनेश कुमार द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाईश का काम नहीं किया गया और कानूनगो शर्मा इस काम को टालता रहा।

जिस पर शिकयतकर्ता मदन सिंह नेगी द्वारा इस वर्ष 19 जनवरी को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में इस संबंध में शिकायत की गई थी और 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया।

जिसमें निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक भानु प्रकाश आर्या, निरीक्षक विनोद यादव, उप निरीक्षक राजीव उप्रेती, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल संजीव नेगी को शामिल करते हुए टीम का गठन किया गया और आज कानूनगो धनेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।I

 

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

Related Posts