अवैध: शराब की दुकान बंद रखने के आदेश के बावजूद धड़ल्ले से बिकी शराब, सेल्समैन गिरफ्तार

गिरीश चंदोला  थराली /  शराब माफिया को नहीं पुलिस का डर । शराब बेचते हुए सेल्समेन गिरफ्तार सरगना को नहीं पकड़ पाई पुलिस। अपने आप में बड़ा सवाल आखिरकार जहां पूरे भारतवर्ष में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई […]

गिरीश चंदोला 

थराली / 

  • शराब माफिया को नहीं पुलिस का डर ।
  • शराब बेचते हुए सेल्समेन गिरफ्तार सरगना को नहीं पकड़ पाई पुलिस।

अपने आप में बड़ा सवाल आखिरकार जहां पूरे भारतवर्ष में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई, यह दिन पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस , गणतंत्र दिवस की भांति गांधी जयंती के राष्ट्रीय पर्व पर हमेशा की तरह शराब की दुकान बंद रखने के आदेश सरकार द्वारा दिए जाते हैं और दुकान बंद रखी भी गई।

लेकिन उसके बावजूद गांधी जयंती पर अंग्रेजी शराब की दुकानों को सील लगने से पहले दुकान से शराब उठाकर शराब की दुकान के हटकर अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

सोमवार शाम विकासखंड नारायणबगड़ क्षेत्र में चौकी प्रभारी नारायणबगड़ अनिल बिंजोला और उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नारायणबगड़ स्थित अंग्रेजी शराब के पीछे अवैध शराब बेचते हुए एक सेल्समैन को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार सेल्समैन का नाम अनंकपाल उर्फ अनु निवासी रैंस बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त से मैकडोवेल no 1 व्हिस्की के 56 पव्वे पुलिस ने बरामद किए और अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कार्यालय के सम्मुख पेश किया जा रहा है।शराब बेचते हुए यह सेल्समैन 5वी बार पकड़ा गया हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम में कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।अभियुक्त ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर अवैध तरीके से शराब वह शराब की दुकान के संचालक / मालिक विजयपाल सिंह के कहने पर शराब बेच रहा था।

वही चौकी प्रभारी नारायणबगड़ अनिल बिनजोला ने बताया कि,फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि किसके कहने पर सेल्समैन शराब की दुकान से शराब उठाकर अवैध रूप से बेच रहा था। 

वही इस शराब की दुकान का अनुज्ञापि हरपाल बुटोला है और विजयपाल सिंह इस दुकान को चलाता है। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts