बड़ी खबर: बी.डी.पांडे अस्पताल से अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी मशीन, 40 निर्माण होंगे ध्वस्त

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में बी.डी.पाण्डे अस्पताल भूमि से अतिक्रमण हटाने के नाम पर जे.सी.बी.मशीन लगा दी गई हैं। ए.डी.एम.ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यहां केवल 40 अतिक्रमित निर्माण ध्वस्त किये जाएंगे।   नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायालय और मैजिस्ट्रेट के आदेश के बाद अतिक्रमणकारियों […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में बी.डी.पाण्डे अस्पताल भूमि से अतिक्रमण हटाने के नाम पर जे.सी.बी.मशीन लगा दी गई हैं। ए.डी.एम.ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यहां केवल 40 अतिक्रमित निर्माण ध्वस्त किये जाएंगे।

  नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायालय और मैजिस्ट्रेट के आदेश के बाद अतिक्रमणकारियों को खुद मकान ध्वस्त करने को कहा गया था। अब प्रशासन ने बागडोर अपने हाथ में ले ली है। 

कल शाम तोड़फोड़ वाले क्षेत्र में दो जी.सी.बी.मशीन के साथ एक ड्रिलर मशीन लगाई गई है। इसके अलावा तमाम किस्म की अफवाहों पर विराम लगाते हुए केवल 40 चिन्हित अतिक्रमित मकानों को ध्वस्त किये जा रहे हैं। रविवार शाम से क्षेत्र में पहुंची जे.सी.बी.ने अपना रास्ता बनाना शुरू कर दिया। 

बताया जा रहा है कि सोमवार से मशीनों से अतिक्रमण ध्वस्तीकरण का काम तेज किया जाएगा। इसके लिए तीन सेक्टरों में बांटे गए अतिक्रमणकारियों के लिए अलग अलग एस.डी.एम.को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मंडल के कई हिस्सों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है।        

ए.डी.एम.शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बी.डी.पाण्डे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए 40 निर्माणों को चिन्हित किया गया था। इसमें 37 पूर्ण निर्माण और केवल 3 आंशिक निर्माण ध्वस्त होने थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता अफवाहों पर ध्यान न दे, यहां केवल 40 अवैध निर्माण ही ध्वस्त होने हैं।  

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts