सशक्त भू कानून : पर्वतजन फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्यों ने सेमवाल के साथ मिलकर सीएम आवास घेराव में दिया पूर्ण समर्थन

9 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री आवास कूच मे पर्वतजन फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्यों ने अपना संपूर्ण समर्थन दिया। पर्वतजन फाउंडेशन के संयोजक शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि आज दिल्ली से चलने वाली सरकारें अपने-अपने भू माफिया को बैठा कर हमारे इस देवतुल्य प्रदेश को लूटने का कार्य कर रही हैं और हमारे नौनिहालों को  […]

9 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री आवास कूच मे पर्वतजन फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्यों ने अपना संपूर्ण समर्थन दिया।

पर्वतजन फाउंडेशन के संयोजक शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि आज दिल्ली से चलने वाली सरकारें अपने-अपने भू माफिया को बैठा कर हमारे इस देवतुल्य प्रदेश को लूटने का कार्य कर रही हैं और हमारे नौनिहालों को  शिक्षा एवं रोजगार लेने के लिए स्थाई निवास की मांग की जाती हैं।

अब ये प्रदेश की जनता इन सरकारों से पीड़ित हो कर खुद सड़कों पर आ चुकी हैं हम भाजपा सरकार और डबल इंजन की सरकार के मांग करते हैं कि समय रहते चेत जाए नहीं तो ये जनता आपको नेस्तनाबूत करने में भी समय नहीं लगायेगी और पर्वतजन फाउंडेशन हमेशा जनता के हित की मांगों के लिए कार्यरत रहेगा।

ये कार्यकर्ता मुख्य रूप से रहे मौजूद:

सरकार के विरोध में पर्वतजन फाउंडेशन के सदस्य राजेंद्र पन्त,सुलोचना ईष्टवाल,सुशीला पटवाल,मंजू रावत,रजनी मिश्रा,कलावती नेगी,दिव्या चोहान,मनोरमा चमोली ,उमा खण्डूरी ,रिन्की कुकरेती ,दीपा रणा,मीना थपलियाल,मंजू बहुगुणा,रचना थपलियाल ,निर्मला भट्ट ,राजेंद्र गुसांई ,सुरेन्द्र चोहान,मनबीर सिहं बिष्ट ,शिब सिह बराटी,शैलेन्द्र गुसांई ,प्रमोद डोभाल ,मोहन गुसांई ,बिनोद कोठीयाल,संजय कुमार ,परवीन कुमार ,राधे श्याम ,श्रुति गुप्ता ,गोविंद अधिकारी ,चिरंजी प्रसाद सेमवाल ,यसोदा रावत ,रंजना उपाध्याय ,रंजना नेगी ,अंजू रावत ,रीना थपलियाल आदि सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

मौसम अपडेट: दिन में चटक धूप तो रातें सर्द; सितम्बर में मानसून की विदाई के संकेत !

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। दिन में...

Related Posts