बड़ी खबर: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू। फरवरी मार्च में परीक्षाएं कराने का लक्ष्य

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।  विधानसभा कक्ष में हुई बैठक में मंत्री ने कहा, सरकार का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को समय पर आयोजित कराकर परीक्षाफल समय पर घोषित कराना है। इसके लिए फरवरी-मार्च में परीक्षाएं […]

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। 

विधानसभा कक्ष में हुई बैठक में मंत्री ने कहा, सरकार का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को समय पर आयोजित कराकर परीक्षाफल समय पर घोषित कराना है।

इसके लिए फरवरी-मार्च में परीक्षाएं कराने और 30 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं 30 मई तक अंक सुधार परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि उच्च शिक्षा का सत्र भी समय पर शुरू किया जा सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा, बोर्ड परीक्षाओं के तहत अंक सुधार परीक्षा का परिणाम भी एक माह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। 

सत्र नियमित होने से जहां छात्र-छात्राएं नई कक्षा में समय पर प्रवेश ले सकेंगे, वहीं उच्च शिक्षा के सत्र को समय पर शुरू करने में मदद मिलेगी। इसका लाभ प्रदेश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा।
डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को आवंटित जनपदों का भ्रमण कर विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही स्कूल में उपलब्ध संसाधनों की भी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा, भ्रमण के दौरान अधिकारी पीएम-श्री स्कूल, अटल उत्कृष्ट विद्यालय एवं कलस्टर विद्यालयों सहित नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का भी स्थलीय निरीक्षण करें। 

इस दौरान वे छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से भी संवाद स्थापित करेंगे। भ्रमण के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts