बिग ब्रेकिंग : कल उत्तराखंड पहुंचेंगे पीएम मोदी, उत्तराखंड को देंगे यह सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार (12 अक्टूबर) को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे के तहत पार्वती कुंड एवं जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही पीएम पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।  प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े आठ बजे […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार (12 अक्टूबर) को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे के तहत पार्वती कुंड एवं जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे।

साथ ही पीएम पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिथौरागढ़ जिले के जोलिंगकोंग पहुंचेंगे, जहां वह पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना करेंगे।

प्रधानमंत्री इस स्थान पर पवित्र आदि-कैलाश का भी आशीर्वाद लेंगे जो अपने आध्यात्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात है।

प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और स्थानीय कला और उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी देखेंगे।

बयान के अनुसार, वह सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

 

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा

 

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर पहुंचेंगे, जहां वह जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे।

लगभग 6,200 फुट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं। 

बयान में बताया गया कि इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न करीब ढाई बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, जहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 4,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts