ब्रेकिंग: विजलेंस ने आठ हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ दबोचा

हल्द्वानी विशाल सक्सेना हल्द्वानी में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 26-10-2023 को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल, पटवारी क्षेत्र साधुनगर सरौजा, उप तहसील नानकमत्ता […]

हल्द्वानी

विशाल सक्सेना

हल्द्वानी में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 26-10-2023 को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल, पटवारी क्षेत्र साधुनगर सरौजा, उप तहसील नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर को उनके किराये के सरकारी कार्यालय ग्राम सुनखरी कला नानकमत्ता से शिकायतकर्ता से 8,000/- रू की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है ।

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि मैंने अपने खेत में धान की रोपाई की थी, जब धान पकने पर काटने गया तो गुरदीप कौर व उसके परिवार के लोग मुझे धान नहीं काटने दे रहे थे । इस पर शिकायतकर्ता द्वारा उपजिलाधिकारी तहसील सितारगंज को प्रार्थना-पत्र दिया, जिस पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल द्वारा पहले भूमि पर विवाद होने की रिपोर्ट लगायी गयी । पुनः उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देने पर पटवारी द्वारा अपनी दोबारा लगायी गयी आख्या में शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगायी तथा इसके एवज में 8000/- रूपया उत्कोच की मांग की गई। 

शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में प्रार्थना-पत्र दिया, शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। 

ट्रैप टीम द्वारा पटवारी त्रिलोचन सुयाल को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये (आठ हजार रूपये ) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts