हादसा: यहां गहरी खाई में गिरी 32 लोगो से भरी अनियंत्रित बस, रेस्क्यू जारी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल से लौट रही बस कालाढूंगी रोड में घटगड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंचकर 32 में से 18 लोगों को अबतक रैस्क्यू कर दिया है।         नैनीताल के आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल से लौट रही बस कालाढूंगी रोड में घटगड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंचकर 32 में से 18 लोगों को अबतक रैस्क्यू कर दिया है। 

       नैनीताल के आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली की नैनीताल से कालाढूंगी को जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। 

इसकी सूचना तत्काल एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस को दी गई। बस में 30 से 33 लोग सवार होने की आशंका बताई गई। सभी राहत टीमों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना किया गया। 

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को जानकारी मिली कि बस में 32 लोग सवार थे जो हरयाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे। लौटते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। 

रैस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त बस से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस में सवार लगभग 18 लोगों को घायलावस्था में रैस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया। मौके पर रैस्क्यू कार्य जारी है।

Updated10:06pm:

अभी-अभी इस हादसे में एक बच्चे समेत तीन की मौत की दुखद खबर सामने आई है।

Updated 11:40pm:

एक बच्ची, एक पुरुष और पांच महिलाओं समेत 7 की मौत।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts