हादसा (दुखद) : यहां खाई में गिरी बस,उड़े परख्चे। 6 की मौत

रिर्पोट: नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड की उत्तरकाशी जनपद में एक बस जो 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी, अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में छह […]

रिर्पोट: नीरज उत्तराखंडी

उत्तराखंड की उत्तरकाशी जनपद में एक बस जो 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी, अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बस संख्या (UK078585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।

घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक शव बरामद हो चुका है। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। मौके पर दो और एंबुलेंस रवाना की गई हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts