दुखद: पूर्व कैबिनेट मंत्री गांववासी का निधन

भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

सरल – सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे।अविभाजित उत्तर प्रदेश की पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। वे नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे। वे 84 वर्ष के थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर सीएम ने लिखा कि,उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। 

राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। 

ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts