बड़ी खबर : जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली को पद से हटाया,जानिए कारण

चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को हटा दिया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी चमोली को अध्यक्ष का चार्ज नियमानुसार उपाध्यक्ष को दिए जाने के आदेश दिए हैं। इस सम्बंध में शासन ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया […]

चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को हटा दिया है।

इस सम्बंध में जिलाधिकारी चमोली को अध्यक्ष का चार्ज नियमानुसार उपाध्यक्ष को दिए जाने के आदेश दिए हैं। इस सम्बंध में शासन ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।

उत्तराखंड के चमोली जिले में वर्ष 2012-13 में पर्यटन विभाग से आवंटित बजट से नंदा राजजात यात्रा का संचालन हुआ था। इस दौरान करीब 64 योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे थे।

इस मामले की जांच शासन द्वारा कराई गई थी। जांच में बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इस पर आज शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटा दिया। अपर सचिव ओंमकार सिंह ने इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

Related Posts