बड़ी खबर : इस दिन बंद होगी चारधाम यात्रा। पढ़िए महत्वपूर्ण जानकारी

चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए अगले महीने बंद हो जाएगी। 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी।  15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के […]

चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए अगले महीने बंद हो जाएगी। 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। 

15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी है।

दशहरा के दिन बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा,जिसमें बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के मुहूर्त की घोषणा करेंगे।

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति शीतकालीन प्रवास के लिए ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। विजयदशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts