ब्रेकिंग: सीएम धामी ने यहां ARTO कार्यालय में मारा छापा। मचा हड़कंप

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के ए.आर.टी.ओ.कार्यालय में छापा मार दिया जहां उन्हें हल्की फुल्की अनियमितताएं मिली।       गुरुवार को पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निबटाने के बाद मुख्यमंत्री धामी सीधे रामनगर पहुंच गए। आज उन्होंने अचानक ए.आर.टी.ओ.कार्यालय में छापा मार दिया। इससे कार्यालय में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के ए.आर.टी.ओ.कार्यालय में छापा मार दिया जहां उन्हें हल्की फुल्की अनियमितताएं मिली। 

     गुरुवार को पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निबटाने के बाद मुख्यमंत्री धामी सीधे रामनगर पहुंच गए। आज उन्होंने अचानक ए.आर.टी.ओ.कार्यालय में छापा मार दिया। इससे कार्यालय में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

मुख्यमंत्री के ए.आर.टी.ओ.कार्यालय पहुंचते ही वहां मौजूद दलालों में हड़कंप मच गया, कई दलाल तो अपनी दुकानों बंद कर फरार हो गए । मुख्यमंत्री धामी ने कार्यालय में सभी अभिलेखों की जांच करने के बाद वाहनों के पंजीकरणों में की जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई और रामनगर व आसपास के क्षेत्र में नशे की हालत में वाहन चलाने और ओवरलोड वाहनों जैसी खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी कार्यालय में जनता को चक्कर न लगाने पड़े और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ जनता को राहत दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जनता के कार्यों में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान डी.एम.वंदना सिंह और एस.एस.पी.प्रहलाद नारायण मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts