क्राइम: 16 वर्षों बाद गिरफ्तार हुआ सरदार भगवान सिंह कॉलेज के मालिक पर जानलेवा हमलावर

सरदार भगवान सिंह कॉलेज के मालिक एसपी सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 2007 से पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहा था। करीब 16 वर्षों बाद पुलिस के डर से आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मुहिम का असर शुरू हो गया है। अब बदमाशों को छिपने का ठिकाना नहीं मिल रहा है।पुलिस की लगातार दबिश के बाद हत्या के प्रयास के अभियुक्त ने आज गिरफ्तारी के डर से न्यायालय में सरेंडर किया है। 

थाना नेहरू कॉलोनी में मई 2007 को वादी कैप्टन जेएस गिल द्वारा तहरीर दी गई कि सरदार भगवान सिंह पीजी बालावाला के अध्यक्ष एसपी सिंह पर ईशान त्यागी पुत्र चौधरी वीरेंद्र त्यागी तथा मौसम शर्मा पुत्र राम किशोर शर्मा द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इस मामले में तत्समय थाना नेहरू कॉलोनी पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। 

घटना में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वर्ष 2007 में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किये गए थे। उसके बाद से दोनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। जिनमें विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर जमानती वारंटट जारी किए गए थे। 

पूर्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश के दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई थी कि अभियुक्त मौसम शर्मा की मार्च 2023 में मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। परंतु दूसरा अभियुक्त ईशान त्यागी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश निर्गत किये गए है। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुजफ्फरनगर स्थित उसके घर तथा अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाहियों से अभियुक्त ने गिरफ्तारी के डर से 16 वर्ष बाद गत दिवस न्यायालय एसीजीएम द्वितीय देहरादून के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आरोपी ईशान त्यागी पुत्र विजेंद्र त्यागी निवासी कोठी न0- 01 बी, निकट जैन कॉलेज, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts