बड़ी खबर: एक तरफ 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, दूसरी और दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

नगर पंचायत क्षेत्र थराली के एक वार्ड से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी पिछले तीन दिन पहले लापता हो गई हैं। तहरीर पर थाना पुलिस थराली ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

            मिली जानकारी के अनुसार,बुधवार को नगर क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई हैं । किशोरी घर से कालेज के लिए निकली थी,जब देर सांय तक वह घर नही पहुंची तो पहले परिजनों ने अपने संपर्कों में ढुंढ खोज की जब उसका कही भी सूराग नही मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना थाना थराली को दी।

पुलिस ने भी आसपास के क्षेत्रों में किशोरी का पता करवाया तो उसके भी हाथ खाली रहें बाद में पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली और अब किशोरी को बरामदगी के लिए बहारी क्षेत्रों में खोजबीन करना शुरू कर दिया गया है। थराली थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए देवाल के चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक दिनेश पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया हैं। टीम हर संभावित क्षेत्र में किशोरी की तलाश में जुटी हुई हैं।

विकासखंड देवाल के एक गांव की विवाहिता दो नादान बच्चों को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं। मामले को  थराली थाने में दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं । 

 थराली थाने की एक तहरीर में देवाल ब्लाक के ऐरठा (ओडर) गांव के एक युवक कैलाश राम ने कहा है कि उसकी पत्नी जिससे उसका 7 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और उसकी दो  लड़कियां हैं। जबकि वह 7 माह की गर्भवती भी हैं। उनकी पत्नी पिछले लंबे समय से बच्चियों के अपने ननिहाल देवाल के ही ताजपुर (ल्वाणी) गांव में रह रही थी और उसका भी वहा आना-जाना बना हुआ था। 

तहरीर में कहा गया हैं कि 3 अगस्त को उसकी पत्नी देवाल बाजार में कुछ काम होने की बात कह कर ताजपुर से देवाल आई और वापस घर नही लौटी।इस बीच उसने अपने नाते-रिश्तेदारों सहित लापता की खोजबीन शुरू की तो पिछले दिनों पता चला कि दो बच्चों की मां एवं गर्भवती महिला विकासखंड थराली के तु़ंगेशवर निवासी रमेश राम के साथ भाग गई हैं। तु़ंगेशवर पता करने पर मालूम हुआ कि रमेश राम महिला सहित तु़ंगेशवर से भी गायब हैं। 

थराली थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गत गुरुवार को कैलाश राम की तहरीर प्राप्त हुई हैं।जिस पर कार्रवाई शुरू कर लापता महिला एवं रमेश राम का पता किया जा रहा हैं।जल्द ही दोनों को खोज निकाला जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts