बड़ी खबर : बैंकट हॉल की दीवार पर लटका मिला महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

यहां मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बैंकट हॉल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव बैंकट हॉल की दीवार में लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार की सुबह मुखानी […]

यहां मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बैंकट हॉल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव बैंकट हॉल की दीवार में लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार की सुबह मुखानी थाना क्षेत्र के तल्ली बमोरी के मुकुल विहार स्थित एक बरातघर की दीवार से महिला का शव लटका मिला। बैंकट हॉल स्वामी की सूचना पर एसओ मुखानी रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव दुपट्टे के फंदे से एक लोहे के पाइप के सहारे लटका हुआ था।

पुलिस के मुताबिक महिला की नाक से खून बह रहा था। वेंकट हॉल के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं कंट्रोल रूम और सभी थानों से उनके थाना क्षेत्रों में महिला गुमशुदगी के मामले खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts