दुखद: घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) :- नैनीताल के थापला गांव में घास काटने गए एक महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल में पंचनामे के बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।      नैनीताल से कालाढूंगी देहरादून राजकीय राजमार्ग में मंगोली से पैदल मार्ग में बसे थापला गांव […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) :- नैनीताल के थापला गांव में घास काटने गए एक महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल में पंचनामे के बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।

     नैनीताल से कालाढूंगी देहरादून राजकीय राजमार्ग में मंगोली से पैदल मार्ग में बसे थापला गांव में हड़से हो गया। मृतक, जंगल की तरफ गई थी जब पैर फिसलने से वो खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने बताया की 46 वर्षीय जीवंती देवी गांव की कुछ महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए जंगल में घास लेने गई थी। एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि घास काटने के दौरान अचानक जीवंती का पैर फिसल गया और वो खाई में गिर गई। ग्रामीण जीवंती को लेकर बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया l 

   शव के पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्ट मॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts