बड़ी खबर: सीएम धामी हार्ड हिटर। क्रिकेट फील्ड पर लगाए बेहतरीन स्ट्रोक,युवाओं को दी अच्छा खिलाड़ी बनने की सीख

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सवेरे क्रिकेट के फील्ड में बैटिंग करते हुए बेहतरीन स्ट्रोक लगाकर युवाओं को अच्छा खिलाड़ी बनने की सीख दी। मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री सीमित सुरक्षा के साथ मल्लीताल फ्लैट्स मैदान पहुंचे और बास्केटबॉल कोर्ट में लगे ताले को देखकर नाराज हुए। मुख्यमंत्री […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सवेरे क्रिकेट के फील्ड में बैटिंग करते हुए बेहतरीन स्ट्रोक लगाकर युवाओं को अच्छा खिलाड़ी बनने की सीख दी।

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री सीमित सुरक्षा के साथ मल्लीताल फ्लैट्स मैदान पहुंचे और बास्केटबॉल कोर्ट में लगे ताले को देखकर नाराज हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नैनीताल में डिजनी हॉटस्टार सीरीज की फ़िल्म ‘काफल’ के मुहूर्त पर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद आज सवेरे 6:30बजे मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक करते हुए फ्लैट्स मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पिच पर क्रिकेट खेल रहे युवा खिलाड़ियों से बात की और उनके साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। एक दो बार बीट(असफ़ल)होने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कुछ शानदार शॉट लगाए और बच्चों को खेल में आगे बढ़ने की सीख दी। मुख्यमंत्री ने खेलने से पहले स्ट्रेचिंग(वर्जिश)की जो खेल का एक अहम हिस्सा होती है। मुख्यमंत्री इसके बाद बगल के बास्केटबॉल कोर्ट में गए और वहां ताला देखकर नाराजगी जताई। क्रिकेट खेल रहे युवाओं ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचाई।

मुख्यमंत्री इसके बाद नैनीताल क्लब स्थित अपने आवास लौट गए और तैयार होकर निजी मुलाकात के बाद कैलाखान हैलीपेड से अपने अगले गंतव्य के लिए निकल गए।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts