दहशत: यहां गुलदार के आतंक सहमें ग्रामीण, नहीं भेज रहे बच्चों को स्कूल

रिपोर्ट-जगदम्बा कोठारी रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत कुन्याली में गुलदार की दहशत से ग्रामीण सहमें हुए हैं। गुलदार के आतंक का इतना खौफ है कि ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं और साथ ही कई बच्चों ने विद्यालय जाना छोड़ दिया है। बीते एक सप्ताह के भीतर गुलदार ने […]

रिपोर्ट-जगदम्बा कोठारी

रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत कुन्याली में गुलदार की दहशत से ग्रामीण सहमें हुए हैं। गुलदार के आतंक का इतना खौफ है कि ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं और साथ ही कई बच्चों ने विद्यालय जाना छोड़ दिया है। बीते एक सप्ताह के भीतर गुलदार ने एक खच्चर सहित आधा दर्जन से अधिक पशुओं को निवाला बना लिया है।

ग्रामीण रमेश पंवार, शीशपाल पंवार और मनोज पंवार का कहना है कि गुलदार की दहशत के चलते ग्रामीणों को जंगल से अपने पशुओं के लिए चारा पत्ती लाने में दिक्कत तो हो रही है साथ ही वह अपने नैनीहालों को विद्यालय भेजने में भी डर रहे हैं। इन्होंने वन विभाग से तत्काल क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग करी है और वन विभाग को चेतावनी दी है कि यदि गुलदार के हमले में कोई जनहानि होती है इसकी समस्त जिम्मेदारी वन विभाग एवं उनके अधिकारियों की होगी।

Also Read This

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों का NIB, नोएडा में प्रशिक्षण जारी

भीमताल। कमल जगाती जे. सी. बोस परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएँ विभागाध्यक्ष डॉ. वीना पांडे के निर्देशन में वर्तमान में राष्ट्रीय इम्यूनोलॉजी संस्थान (NIB), नोएडा में प्रशिक्षण...

Related Posts