शर्मनाक: शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म। आरोपी गिरफ्तार

स्थान:लोहाघाट (चंपावत) रिर्पोट- विशाल सक्सेना  चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के एक गांव में एक युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों को मामले का पता चलने पर नाबालिग के पिता ने मंगलवार को लोहाघाट थाने में आरोपी युवक हरीश सिंह रावल S/O  नारायण सिंह […]

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)

रिर्पोट- विशाल सक्सेना 

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के एक गांव में एक युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

परिजनों को मामले का पता चलने पर नाबालिग के पिता ने मंगलवार को लोहाघाट थाने में आरोपी युवक हरीश सिंह रावल S/O  नारायण सिंह रावल निवासी बोतरी के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी।  

लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक हरीश सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/ 506 व तीन 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

एसओ खत्री ने कहा पीड़िता का लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया तथा दुष्कर्म के आरोपी युवक हरीश सिंह का आज बुधवार को मेडिकल कराकर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा के द्वारा करी जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts