बड़ी खबर: शराब पीकर विद्यालय पहुंचा अध्यापक, हुआ निलंबित

पौड़ी। उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल जिले की रिखणीखाल ब्लॉक के एक विद्यालय में शराब पीकर आने वाले सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं और निलंबित शिक्षक को DEO पौड़ी ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध […]

पौड़ी। उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल जिले की रिखणीखाल ब्लॉक के एक विद्यालय में शराब पीकर आने वाले सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं और निलंबित शिक्षक को DEO पौड़ी ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है।

दरअसल, सोमवार को शिक्षा परिषद पौड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने निलंबन का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि विकासखंड रिखणीखाल के प्राथमिक विद्यालय में एक सहायक अध्यापक के स्कूल में शराब पीकर आने की शिकायत मिली।

जिसके बाद उप शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप दी गई। जांच में शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की पुष्टि हुई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Also Read This

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों का NIB, नोएडा में प्रशिक्षण जारी

भीमताल। कमल जगाती जे. सी. बोस परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएँ विभागाध्यक्ष डॉ. वीना पांडे के निर्देशन में वर्तमान में राष्ट्रीय इम्यूनोलॉजी संस्थान (NIB), नोएडा में प्रशिक्षण...

Related Posts