बड़ी खबर: DSB छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP के उत्कर्ष बिष्ट ने की जीत दर्ज

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में कुमाऊँ विश्वविघालय के नैनीताल डी.एस.बी.कैम्पस छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ए.बी.वी.पी.के उत्कर्ष बिष्ट ने जीत दर्ज की जबकि सचिव पद पर हिमांशु मेहरा के कब्जे किया। 

       नैनी ताल में डी.एस.बी.कैम्पस के छात्रसंघ चुनाव में आज सावेरे मतदान के बाद शाम को मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर ए.बी.वी.पी के उत्तकर्ष बिष्ट को 1018 वोट मिले जबकि उसके  निर्दलीय निकटतम प्रतिद्वन्दी को मोहित बिष्ट को कुल 888 वोट मिले। इस पद पर एन.एस.यू.आई. के प्रत्याशी रोहित जोशी को केवल 280 वोट ही मिले। अध्यक्ष पद पर उत्तकर्ष ने 130 वोट से जीत हासिल की। इसके अलावा पुरुष उपाध्यक्ष पद पर प्रखर बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर हेमा रखोला विजयी रही। सचिव पद पर हिमांशु मेहरा, संयुक्त सचिव पद पर सूर्य कमल, सांस्कृतिक सचिव पद पर आकांक्षा खानायत विजयी रही।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts