गजब : बरसात का सीजन बीत जाने के बाद मुख्य सचिव को आई वर्षा जल संरक्षण की याद

जब बरसात का सीजन बीत गया, तब मुख्य सचिव महोदय को वर्षा जल संरक्षण करने की याद आई। और इसके लिए सचिवालय मे हाईपावर बैठक की गयी। अगर अप्रैल माह मे बारिश के मौसम के पहले इसके बारे में कोई बैठक की जाती और किसी तरह का प्लान इसके लिए तैयार किया जाता, तब शायद […]

जब बरसात का सीजन बीत गया, तब मुख्य सचिव महोदय को वर्षा जल संरक्षण करने की याद आई। और इसके लिए सचिवालय मे हाईपावर बैठक की गयी।

अगर अप्रैल माह मे बारिश के मौसम के पहले इसके बारे में कोई बैठक की जाती और किसी तरह का प्लान इसके लिए तैयार किया जाता, तब शायद कुछ हो भी सकता था।

लेकिन फिर भी गनीमत रहेगी अगर अगली बरसात से पहले इस योजना को धरातल पर उतार दिया गया।

मुख्य सचिव डॉक्टर एसएस संधू ने बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों की एक बैठक कर कर वर्षा जल संग्रहण करने की बात कहीं।

मुख्य सचिव बैठक में बोले कि राज्य में बरसात में तो बहुत बारिश होती हैं लेकिन अन्य समय पर पानी की समस्या रहती है। रिवर एंड स्प्रिंग रिजूवनेशन के लिए बनाई जा रही अथॉरिटी अथवा एजेंसी के उद्देश्यों में अधिकतम संख्या में चेक डैम तैयार किए जाने को शामिल किया जाए।

साथ ही वर्षा जल को चेकडैम आदि के माध्यम से रोक कर जल संग्रहण किया जा सकता है, जिससे वर्षभर पानी की उपलब्धता बनी रहेगी। 

मुख्य सचिव ने राज्य जल संरक्षण तैयार करने के लिए बोला और उस पर चरणबद्ध तरीके से काम करने के लिए भी बोला।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts