दुखद : गौरीकुंड हादसे में लापता एक और लड़की का शव मिला मंदाकिनी नदी किनारे

गौरीकुंड हादसे में लापता एक लड़की का शव आज घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर आगे बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा लापता लोगों की खोजबीन के लिए गौरीकुंड से रामपुर, शेरसी तक मंदाकिनी नदी किनारे सघन खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है। 

तीन अगस्त की रात लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें बह गई थी,जिसमें 23 लोग मंदाकिनी नदी में बह गए थे।

सात लोगों के शव पहले ही बरामद हो चुके थे। वहीं, एक लड़की का शव आज घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे मुनकुटिया के पास नदी के किनारे पर मिला। अब लापता 15 लोगों की तलाश जारी है।शव की शिनाख्त की जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts