हादसा: यहां खाई में गिरे दो युवक एक की मौत, एक गंभीर घायल

उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार खाई में गिरने जैसे हाथों की घटनाएं सामने आती रहती है, इन हाथों में कई लोग अपनी जान गवां बैठते हैं। ताज़ा मामले के अनुसार,ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए,जिसमें से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार खाई में गिरने जैसे हाथों की घटनाएं सामने आती रहती है, इन हाथों में कई लोग अपनी जान गवां बैठते हैं।

ताज़ा मामले के अनुसार,ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए,जिसमें से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

देहरादून कण्ट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में 02 युवक खाई में गिर गये, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पहुँचकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त युवकों तक पहुँच बनायी,जिसमे 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व दूसरा व्यक्ति व्यक्ति घायल अवस्था में मिला।

SDRF टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया व मृतक को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts