हत्या: यहां बोरे में मिला खून से सना महिला का शव। क्षेत्र में सनसनी

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लंढौरा में एक महिला का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर […]

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लंढौरा में एक महिला का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई।

लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही एक बोरा छूट गया। बोरा सना देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी।देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवा कर देखा तो उसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

जानकारी मिली है कि,जिस 50 वर्ष में महिला का शव मिला है वह भीख मांगने का काम करती हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फरार दंपती की तलाश की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : करोड़ों की मंडी तैयार, फिर भी किसानों को नहीं मिला बाजार

धारी ताल्ली में डेढ़ साल से बंद पड़ी कृषि मंडी, 16 दुकानें बनीं शोपीस; बिचौलियों के भरोसे स्योरी फल पट्टी के काश्तकारनौगांव/उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी रवांई...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

Related Posts