हाइकोर्ट न्यूज: हरिमोहन नेगी को मिला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बने रहने का आदेश

पुरोला। 14 अगस्त (स ह) नीरज उत्तराखंडी   उच्च न्यायालय  से  नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बनें रहने का आदेश  मिलने के बाद सोमवार  को नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी का उनके समर्थकों ने डामटा, नौगांव  व पुरोला पहुंचने पर  ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया तथा नगर क्षेत्र में स्वागत रैली निकाली।  इस अवसर […]

पुरोला। 14 अगस्त (स ह)

नीरज उत्तराखंडी 

 उच्च न्यायालय  से  नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बनें रहने का आदेश  मिलने के बाद सोमवार  को नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी का उनके समर्थकों ने डामटा, नौगांव  व पुरोला पहुंचने पर  ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया तथा नगर क्षेत्र में स्वागत रैली निकाली। 

इस अवसर पर हरिमोहन सिंह नेगी  कहा कि सरकार और उनके नुमाइंदों के गलत मंसूबों पर पानी फिर गया आखिर सत्य की जीत हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा के नुमाइंदे नहीं चाहते कि पुरोला का विकास हो इसीलिए पहले उन्होने षडयंत्र रचकर विकास के लिए आए पैसों को वापस करवाया और अब उनको पद से हटाने का घिनौना कृत्य किया लेकिन उनके मंसूबे नाकाम हुए। उन्हें मुंह की खानी पड़ी।

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार व विकास कार्यों में अनियमितता के आरोपों के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन नेगी को सरकार ने उनके पद से बर्खास्त कर दिया था। जिसके विरोध में वे हाईकोर्ट पहुंचे,जहां से उन्हें पद पर बने रहने के आदेश प्राप्त हुए। 

सोमवार को कांग्रेसियों व उनके समर्थकों ने नगर क्षेत्र में स्वागत  रैली निकाल कर भव्य सवागत किया ।

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान, ब्लाक  अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, नगर अध्यक्ष कविंद्र असवाल,  दिनेश चौहान, लोकेन्द्र रावत, सुभाष नेगी,बिहारी  लाल शाह, जयेंद्र रावत, ओम प्रकाश रावत, बिहारी लाल शाह, भुवनेश उनियाल, धर्म लाल,  सूर्या लाल सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद  रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts