बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने अल्फा पेसिफिक सिस्टम प्रा.ली.के ठेकेदार को जारी किया नोटिस

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मनेरी भाली डैम के सामने वाली चट्टान को डैम प्रबंधन द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अल्फा पेसिफिक सिस्टम प्रा.ली.के ठेकेदार को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मनेरी भाली डैम के सामने वाली चट्टान को डैम प्रबंधन द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अल्फा पेसिफिक सिस्टम प्रा.ली.के ठेकेदार को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 2 नवम्बर के लिए तय की है। 

        मामले के अनुसार मनेरी भाली निवासी राजेन्द्र सिंह चौहान ने जनहीत याचिका दायर कर कहा कि मनेरी भाली डैम के समीप एक चट्टान है जिसे तोड़ने का ठेका डैम प्रबंधन ने दे दिया है। चट्टान के ऊपर गाँव, पुराना मंदिर और फारेस्ट भूमि है। चट्टान को तोड़ने से गाँव, मंदिर और फारेस्ट को भविष्य में बड़ी क्षति ही सकती है और डैम का पानी तेजी से बहेगा जिससे निचली तरफ होने वाली कृषि भूमि को भी नुकसान हो सकता है। जनहित याचिका में न्यायालय से प्रार्थना की गई कि चट्टान को तोड़ने पर रोक लगाई जाय। इससे भविष्य में आने वाले संकट से बचा जा सकेगा। जनहीत याचिका में सचिव ऊर्जा, सचिव वन एवं पर्यावरण, निदेशक जल विद्युत निगम, मनेरी भाली परियोजना, जिलाधिकारी उत्तरकाशी, उपजिलाधिकारी भटवारी, डी.एफ.ओ. कोटबंगला और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पक्षकार बनाया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts