हाईकोर्ट ब्रेकिंग: उद्यान विभाग घोटाले की CBI जांच के आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने उद्यान विभाग में हुए घोटाले की जाँच सी.बी.आई.या किसी दूसरी एजेंसी से कराए जाने संबंधी जनहित याचिका में बुधवार को अपना निर्णय सुनाते हुए मामले की सी.बी.आई.जांच कराने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने उद्यान विभाग में हुए घोटाले की जाँच सी.बी.आई.या किसी दूसरी एजेंसी से कराए जाने संबंधी जनहित याचिका में बुधवार को अपना निर्णय सुनाते हुए मामले की सी.बी.आई.जांच कराने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय को सुरक्षित रख लिया था। 

   बीते दिनों न्यायालय ने एस.आई.टी.की जाँच रिपोर्ट पर सुनवाई की, लेकिन वो रिपोर्ट से सन्तुष्ट नही हुई। सरकार की तरफ से कहा गया कि एस.आई.टी.ने जांच पूरी कर ली है, जिसपर न्यायालय ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ घपले के सबूत पाए गए हैं उनके खिलाफ क्या कार्यवाही की गई है ? सरकार ने कहा कि अभी जाँच पूरी हुई है, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जानी है। 

   मामले के अनुसार दीपक करगेती ने जनहित याचिका दाखिल कर उद्यान विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था। याचिका में कहा गया कि उद्यान विभाग में लाखों का घोटाला किया गया, जिसमें फल और अन्य के पौंधारोपण में गड़बडियां की गई।  विभाग ने एक ही दिन में वर्क आँर्ड़र जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया और उसका पेमेंट भी उसी दिन कर दिया। इस पूरे मामले में कई वित्तीय व अन्य गड़बडियां पाई गई, जिसकी सी.बी.आई.या फिर किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच कराई जाए।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts