ब्रेकिंग: करोड़ों के उद्यान विभाग घोटाले में हाईकोर्ट सख्त राज्य सरकार से मांगा जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रानीखेत के उद्यान विभाग में हुए करोडों रुपये के घोटाले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से एक सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने सरकार से […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रानीखेत के उद्यान विभाग में हुए करोडों रुपये के घोटाले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से एक सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने सरकार से कहा कि जिलाधिकारी उत्तरकाशी का जवाब पेश करना आवश्यक है। मामले की अगली सुनवाई हवतु 14 जून को तय की गई है।

      मामले के अनुसार अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती ने जनहीत याचिका दायर कर कहा कि उद्यान विभाग के निदेशक ने कई किसान योजनाओं में लापरवाही की है। जिसका लाभ किसानों को नही मिल पाया है। सरकार ने एक योजना के तहत किसानों को फल और पौंधे वितरीत करने की योजना चलाई थी, जिसका ठेका विभाग ने अनिका ट्रेडर्स को नियम विरुद्ध दिया। ट्रेडर्स ने ठेका मिलने के कुछ ही दिन बाद विभाग में कई अनियमितताएं कर करोड़ो रूपये अपने खाते में जमा करवा दिए। जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने अपने पत्र में भी की। याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका में इस मामले की जांच करने की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर : गैंगरेप केस के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार । एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। उत्तराखंड के चर्चित रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर...

बड़ी खबर : 16 करोड़ की लागत से बना नंदा की चौकी का पुल पहली ही बड़ी बारिश में धंसा

देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया...

Related Posts